पुल बना, लेकिन रास्ता अधूरा — पोखरभिंडा–कटईया मार्ग पर आवागमन प्रभावित
पोखरभिंडा–कटईया मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का पुनर्निर्माण कार्य पूरा होना जहां एक ओर सराहनीय है, वहीं दूसरी ओर पुल के ऊपर डाली गई मिट्टी और पटरी अब तक न हटाए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अधूरे कार्य के कारण मार्ग पूरी तरह से सुचारु नहीं हो पाया है। बारिश के मौसम में कीचड़ और फिसलन से स्थिति और भी गंभीर हो गई है, जिससे राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है।
राहगीरों ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई कर पुल से मिट्टी हटवाने और मार्ग को पूरी तरह चालू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।







