कलयुग में मोक्ष का एक मात्र साधन श्रीराम कथा है : प्रियंका द्विवेदी

राम विवाह प्रसंग सुन श्रोता रूपी भक्त हुए भाव विभोर।

कलयुग में मोक्ष का एक मात्र साधन श्रीराम कथा : प्रियंका द्विवेदी

नगर पंचायत परतावल में स्थित “कोट धाम” वार्ड नम्बर 02 बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी के अध्यक्षता में चल रहे श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ एक अत्यंत पवित्र और शक्तिशाली वैदिक अनुष्ठान है, जिसमें देवी दुर्गा के सौ (100) बार चंडी पाठ के साथ हवन किया जाता है। यह महायज्ञ विशेष रूप से शक्ति उपासना, नकारात्मक ऊर्जाओं के नाश, सुख-समृद्धि, शांति, और नगर लोक कल्याण के लिए किया जाता है। श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का महत्व जिसमें चंडी पाठ देवी दुर्गा सप्तशती (मार्कंडेय पुराण का अंश) का 100 बार पाठ किया जाता है और प्रत्येक पाठ के साथ वैदिक मंत्रों से हवन किया जाता है। इस महायज्ञ के माध्यम से माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यज्ञ व्यक्तिगत लाभ के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए भी किया जाता है। इसे विशेष अवसरों आदि पर जैसे नवरात्रि, ग्रहदोष निवारण, संकटनाश, राज्य एवं विश्व शांति के लिए यह यज्ञ किया जाता है, शतचंडी महायज्ञ के से होने वाले लाभ नकारात्मक ऊर्जा और बाधाओं का नाश, रोग, संकट, और शत्रु नाश के लिए प्रभावी, सुख, समृद्धि, और शांति में वृद्धि, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है। यह महायज्ञ अत्यंत शक्तिशाली माना जाता है और इसे विधिपूर्वक करने से माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।
इस आयोजन के मुख्य आयोजक प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि ब्रह्म मुहूर्त से ग्यारह बजे तक वैदिक मंत्रोच्चार, विधि विधान से यज्ञाचार्य पण्डित श्यामसुंदर पाठक और सह आचार्यों के द्वारा मंत्रोच्चार से शतचंडी पाठ एवं हवन किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर में एक बजे से 4 बजे तक प्रवचनकर्ता मानस कोकिला प्रियंका द्विवेदी के द्वारा अमृतमई कथा से श्रोताओं का रसपान हो रहा है, साथ ही सायं सात बजे से रात्रि बारह बजे तक मिथिला से आई लक्ष्मी नारायण आदर्श रामलीला मंडल द्वारा मर्यादा पुरूषोतम श्री रामचंद्र की लीला कार्यक्रम चल रहा है।
भारी तादाद में महिला पुरुष निरन्तर अयोध्या के भांति चौरासी कोसी परिक्रमा चल रहा हैं। कोट धाम महायज्ञ में भक्त तुलादन में भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं। महायज्ञ कोट धाम में मुख्य रूप से यजमान के रूप मे प्रमोद कृष्ण त्रिपाठी पत्नी उषा त्रिपाठी, शशिविंद मिश्रा पत्नी शोभा मिश्रा, रतन पाण्डेय पत्नी पूनम पाण्डेय, मुंजेश शुक्ला पत्नी संगीता शुक्ला, महेन्द्र सैनी पत्नी रजनी सैनी एवं सुभद्रा त्रिपाठी पत्नी स्व० विनोद कृष्ण त्रिपाठी हैं।

आयोजन समिति में सहयोगी के रूप में अंशुमान शुक्ला, रामदवन सिंह, मुन्ना पाण्डेय, अशोक रावत, नित्या कुशवाहा, शाहरुख खान, जगरनाथ यादव, मैनेजर गौड़, बच्चू रावत, चोकट राजभर, सूरजमणि प्रजापति, साहिल राजभर, प्रिंस पाण्डेय, आदि नगरवासी।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *