आगरा। रोहता-ग्वालियर हाईवे पर रोहता से लेकर ककुआ चौराहा पर टैम्पूओ का जाम क्षेत्र में भारी वाहनों के अवैध रास्तों से गुजरने का मामला स्थानीय लोगों के लिए गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आरोप है कि कई ट्रक और अन्य भारी वाहन निर्धारित मार्ग की बजाय गलत दिशा एवं अनधिकृत रास्तों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों और वाहन चालकों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भारी वाहनों की इस मनमानी के कारण क्षेत्र में आए दिन जाम एवं एक्सीडेंट की
स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही दुर्घटनाओं का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। सड़क के सही दिशा में चलने वाले वाहन चालकों को गलत दिशा से आने वाले भारी वाहनों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।
गर्मी और लू के बीच लंबे जाम में फंसे राहगीरों को अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
स्थानीय निवासियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ट्रैफिक पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि अवैध मार्गों से गुजरने वाले भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और जाम की समस्या से राहत मिल सके।







