पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन – सेराज अहमद कुरैशी

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन – सेराज अहमद कुरैश

अर्थ, शक्ति, जाति धर्म से प्रभावित होकर पत्रकारिता न करें – देवानंद सिन्हा

औरंगाबाद, महाराष्ट्र।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सातवा अन्तर्राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान, सम्मेलन व संगोष्ठी मौलाना आजाद रिसर्च सेंटर सभागार, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजी नगर) महाराष्ट्र मे हुआ सम्पन्न। इस कार्यक्रम में देश विदेश के सैकड़ों पत्रकारो ने लिया हिस्सा। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने महाराष्ट्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार ने पत्रकार सुरक्षा कानून तो बना दिया है मगर सही मायने में अभी तक उसका लाभ पत्रकारों को नहीं मिल रहा है। वैसे तो पत्रकारों को देश का चौथा स्तंभ कहा जाता है मगर आज भी पत्रकार अपने हितों के लिए लड़ाई लड़ रहा है।सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन। महाराष्ट्र सरकार विधान परिषद में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की तरह पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र बनाएं। जिससे पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए पत्रकार विधायक विधान परिषद में अपनी बात रख सके। पत्रकार हितों की रक्षा एवं वर्तमान परिवेश में पत्रकारिता की चुनौती पर कहा कि पत्रकारों को सुचिता एवं सकारात्मक पत्रकारिता पर बल देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हर शब्द का अपना कलेवर होता है इसलिए शब्दों के चयन पर पत्रकारों को विशेष रूप से ध्यान देने की आवश्यकता है। बदलते परिवेश में पत्रकारों को समय-समय पर कार्यशाला का आयोजन कर नई अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी सुविधाओं व सहज भाषा शैली का ज्ञान देते हुए प्रशिक्षित करने की जरुरत है।
विशिष्ट अतिथि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा ने कहा कि अर्थ, शक्ति, जाति धर्म से प्रभावित होकर पत्रकारिता न करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता मराठवाडा प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद ताबिश और संचालन प्रदेश महासचिव मिर्जा शफीक बेग ने किया। कार्यक्रम के संयोजक मोहम्मद ताबिश ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर पत्रकारिता में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को “आचार्य बाल शास्त्री जांभेकर अवार्ड” सम्मान एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस सम्मेलन में महिला विंग की राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा, नेपाल के वरिष्ठ पत्रकार इस्तेयाक आलम, चंदन महतो, प्रेम स्वरूप श्रीवास्तव, शेख जाकीर हुसेन (विदर्भ प्रदेश अध्यक्ष), सय्यद अनवर अली (प्रदेश संगठनमंत्री) सलीम मोहम्मद कुरेशी ( पालघर ) ,जावेद शेख यवतमाळ, एडवोकेट राहुल शेंडे गडचिरोली अश्फाक आरिफ खान प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, मोहम्मद जावेद अख्तर बिहार, मोहम्मद अनवारुल हक़ लखनऊ, मंजूर अहमद पखतून जम्मू एइ कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष, शैलेश सिह वाघेला गुजरात प्रदेश अध्यक्ष, अनिल खडसे हिंगोली, जावेद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष महाराष्ट्र , मोहम्मद ताबिश प्रदेश अध्यक्ष मराठवाडा महाराष्ट्र , मिर्झा शफिक महाराष्ट्र जनरल सेक्रेटरी,हमीम शेख लातूर, बिलाल कुरेशी उस्मानाबाद, गणेश धनगर जलगाव, सय्यद नासिर अहमद अहमदनगर जिल्हा अध्यक्ष सय्यद मोईन औरंगाबाद, इरफान शेख जिल्हाध्यक्ष औरंगाबाद, आमेर खान जिल्हा जालना, जाकीर भाई, शेख मुजीब आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहें।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *