कौड़ीराम से घर के लिए निकला 14 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

कौड़ीराम/गोरखपुर।

कौड़ीराम बाईपास से अपने घर जाने के लिए निकला 14 वर्षीय किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, हिमांशु पटेल उर्फ सत्यम (14 वर्ष) निवासी ग्राम मुसवा, पोस्ट हड़ौरा, थाना तरवा, जनपद आजमगढ़, अपनी बुआ के घर गजपुर आया हुआ था। शनिवार को वह कौड़ीराम बाईपास से मऊ डिपो की बस संख्या UP 78 LT 6088 पर सवार होकर अपने घर के लिए निकला था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका।
परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोर का कहीं कोई सुराग नहीं मिला। बच्चे के लापता होने से परिवार के लोग परेशान हैं और उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को हिमांशु पटेल उर्फ सत्यम के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके परिजनों या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें, ताकि किशोर को सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *