उप सम्पादक आकाश रावत की रिपोर्ट
घुघली/महाराजगंज
महराजगंज जनपद अन्तर्गत घुघली-कप्तानगंज मार्ग स्थित ढोढ़ीला चौराहे पर बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी और एसएसजीएस ग्रीन सिटी ई-व्हीकल प्राइवेट लिमिटेड का शानदार उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। शोरूम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एंग्लो संस्कृत इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं पूर्व सांसद प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर किया।
उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह ने शोरूम की सराहना करते हुए कहा कि घुघली में बजाज के इस नए शोरूम के खुलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। नगर अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए शोरूम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शोरूम के प्रोपराइटर सौरभ श्रीवास्तव और सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवा प्रदान करना है। उन्होंने जानकारी दी कि यहां ग्राहकों के लिए बजाज की अत्याधुनिक मोटरसाइकिलें और विभिन्न प्रकार के ई-व्हीकल उपलब्ध हैं, जिनमें बजाज की नवीनतम मोटरसाइकिलें, इलेक्ट्रिक ई-लोडर,
ई-स्कूटी और ई-बाइक
ई-पैसेंजर ऑटो रिक्शा
उन्होंने विश्वास दिलाया कि यहां सभी वाहन बेहद किफायती और प्रतिस्पर्धी दामों पर उपलब्ध हैं।
समारोह के दौरान मीडिया की सक्रिय भूमिका को सराहते हुए शोरूम प्रबंधन द्वारा उपस्थित पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एस के बजाज के कुलवंत सिंह, संजीव कुमार श्रीवास्तव, सोनू यादव, अजय श्रीवास्तव, अशोक पाण्डेय, दीपू जायसवाल, अमित यादव, अजय कुमार मौर्य, राजन कुमार, राकेश जायसवाल और रीना गौड़ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






