श्यामदेउरवा पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय बाहन चोर हुआ गिरफ्तार एक मोटरसाइकिल बरामद

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चोरों के विरुद्ध अभियान के तहत श्यामदेउरवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने एक अंतरजनपदीय वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय अपनी पुलिस टीम के साथ धरमौली भैंसा पुल मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा, जिसकी पहचान जितेंद्र साहनी पुत्र लाठी उर्फ तुफानी, निवासी ग्राम चैनपुर थाना कोठीभार, जनपद महराजगंज (उम्र लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ और जांच में उसके पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल UP 56 AM 4043 बरामद हुई। यह मोटरसाइकिल 15 जून 2026 को छातीराम देशी शराब भट्ठी के पास से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सफलता में चौकी प्रभारी परतावल उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय सहित उपनिरीक्षक शुभम कुमार चौबे हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र यादव कांस्टेबल राजू यादव विकास यादव रि0 कांस्टेबल दिलीप रावत पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *