फायर एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर जनपदभर में चला विशेष अभियान; 32 संस्थानों का निरीक्षण, 15 को नोटिस, 03 संस्थान सील

फायर एवं विद्युत सुरक्षा मानकों की जांच को लेकर जनपदभर में चला विशेष अभियान; 32 संस्थानों का निरीक्षण, 15 को नोटिस, 03 संस्थान सील

महराजगंज जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने एवं संभावित अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार आज जनपदव्यापी विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत संबंधित उप जिलाधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों, अग्निशमन विभाग, नगर निकायों एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीमों द्वारा विभिन्न कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी, अध्ययन केंद्रों एवं नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं कार्यशीलता, फायर एग्जिट, आपातकालीन निकास मार्ग, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था, वेंटिलेशन तथा अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।

जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 32 संस्थानों की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर 15 संस्थानों को नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 03 संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा संस्थान संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे फायर एवं विद्युत सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन करें तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने हेतु आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं सदैव उपलब्ध रखें।

जनपद प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि विद्यार्थियों, मरीजों एवं आमजन की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जनहित एवं जनसुरक्षा के दृष्टिगत ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *