हरपुर फीडर क्षेत्र में बिजली विभाग का सघन अभियान, 20 कनेक्शन काटे, 1.10 लाख रुपये की वसूली

 

परतावल/महराजगंज। विद्युत वितरण खंड परतावल के उपखंड अधिकारी (एसडीओ) मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में बिजली विभाग एवं विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से हरपुर फीडर क्षेत्र के ग्रामसभा पुरैना व बैरिया में सघन जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुल 45 बिजली कनेक्शनों की जांच की गई। जांच के दौरान बकाया एवं अनियमितता पाए जाने पर विभाग ने 20 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन विच्छेदित कर दिए। वहीं, मौके पर ही 12 उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व की वसूली करते हुए कुल 1 लाख 10 हजार रुपये जमा कराए गए।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि राजस्व वसूली बढ़ाने तथा बिजली चोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने और विद्युत नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान में विजिलेंस प्रभारी अजय कुमार गुप्ता, एसआई उमेश कुशवाहा, कांस्टेबल आलोक यादव, कांस्टेबल गोविंद खड़वार, महिला कांस्टेबल संगीता देवी, विजिलेंस जेई दीपक गुप्ता, अवर अभियंता कमलेश चौधरी, लाइनमैन अजय शर्मा, शैलेश यादव, बेचन यादव, कृष्ण कुमार एवं रमेश सिंह सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *