घुघली रेलवे ढाला की मुख्य सड़क गड्ढों में तब्दील होने से राहगीरों को भारी परेशानी का करना पड़ रहा सामना

 

महराजगंज जनपद के घुघली में “आज” नगर की रेलवे से जुड़ी मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से आवागमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर दोपहिया वाहन ई रिक्शा तो वहां पर कई बार पलट चुकी हैं चालकों और पैदल यात्रियों के लिए यह सड़क दुर्घटना का कारण बनती जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि घुघली नगर की एक ही मुख्य सड़क है जो लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। कई वाहन चालक गड्ढों में फंसकर चोटिल भी हो चुके हैं।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि रेलवे क्षेत्र की यह मुख्य सड़क होने के बावजूद इसकी उपेक्षा की जा रही है। यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त कराने की अपील की है ताकि आमजन को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    Cresus casino en ligne : étapes et méthodes

    Cresus Casino En Ligne : Guide Pratique pour Jouer en Toute Confiance 1. Présentation du cresus casino en ligne Le cresus casino en ligne s’est imposé en France grâce à…

    Please Share this News

    स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

      परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *