हैंड पंप पर सफाई के दौरान शराब की बोतले मिलने से , जनता में आक्रोश स्वच्छता अभियान की खुली ,पोल

 

_बरियारपुर में गंदगी देख हरकत में आए सफाईकर्मी, सफाई अभियान के दौरान सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर__

महराजगंज। जिले के सिसवा ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरियारपुर के बरवा डिगंबर चौराहे पर स्थित इंडिया मार्का हैंडपंप के आसपास लंबे समय से पानी जमा होने और गंदगी का अंबार लगा हुआ था।

गांव में तैनात सफाई कर्मचारियों ने चलाया अभियान
बताया जा रहा है कि यह स्थान स्थानीय लोगों के बैठने और राहगीरों के रुकने का प्रमुख स्थान भी है, लेकिन गंदगी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

गंदगी की सूचना मिलने पर ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी संतोष और राजेश मौके पर पहुंचे और सफाई अभियान चलाया।

सार्वजनिक स्थान पर शराबियों का अड्डा
सफाई के दौरान जो नजारा सामने आया, उसने सभी को हैरान कर दिया। हैंडपंप के आसपास से शराब की दर्जनों खाली बोतलें देखनें को मिली जिससे साफ संकेत मिलता है कि सार्वजनिक स्थान को शराबियों ने अपना अड्डा बना रखा था।

सफाईकर्मियों ने पूरे क्षेत्र की सफाई कर जलभराव और कूड़े-कचरे को हटाया, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *