अमोडा शिव मंदिर में भाजपा घुघली उत्तरी मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न

 

घुघली विकास खंड के अमोडा स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में रविवार शाम लगभग 6 बजे भाजपा घुघली उत्तरी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य विस्तार तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मंडल प्रभारी अंगद गुप्ता तथा जिला उपाध्यक्ष अशोक तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, मनोज जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष कन्हैया जायसवाल, मानसिंह, ग्राम प्रधान शैलेश पटेल, रवि पांडेय, बैजनाथ गुप्ता सहित सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *