पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

 

श्यामदेउरवा (महराजगंज)। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के चौपरिया गांव में पारिवारिक कलह से परेशान एक 38 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 7:30 बजे चौपरिया गांव निवासी निरंजना त्रिपाठी (38) ने अपने घर के कमरे में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश की तो उनका शव फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी देर रात पुलिस को दी गई। रात करीब 11:30 बजे परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे तीन बेटियों को छोड़ गई हैं। जुड़वां बेटियों वैष्णवी त्रिपाठी और जानवी त्रिपाठी में वैष्णवी अपने चाचा के साथ रहती है, जबकि जानवी अपनी बुआ के यहां रहकर पढ़ाई करती है। सबसे छोटी बेटी अच्छू त्रिपाठी अपनी मां के साथ रहती थी। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौजूद रहे। पुलिस ने उनकी उपस्थिति में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कराई। देर शाम गांव के नहर किनारे स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्ष मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *