मानक विहीन खाद्य सामग्री बेचने पर दुकानदार को दी गई कड़ी चेतावनी

परतावल में खाद्य विभाग का छापा, बिना ब्रांड का नमकीन मौके पर नष्ट

परतावल / महराजगंज

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार शाम खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने महाराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के महराजगंज मार्ग पर स्थित एक किराना दुकान का औचक निरीक्षण किया। जांच में बिना ब्रांड और बिना लेबल का नमकीन मिलने पर विभागीय अधिकारियों ने उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
खाद्य सुरक्षा टीम ने दुकान में रखे नमकीन, बिस्किट और अन्य पैक्ड खाद्य सामग्री की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान बिना ब्रांड, बिना निर्माण तिथि और एफएसएसएआई मानकों के अनुरूप न पाया जाने वाला नमकीन जब्त कर नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने नाराजगी भी जताई, लेकिन टीम ने नियमों का हवाला देते हुए कड़ी कार्रवाई की।
खाद्य निरीक्षक के. के. उपाध्याय ने बताया कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है। बिना ब्रांड, एक्सपायरी और मानकविहीन खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विभाग ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि भविष्य में केवल मानक युक्त और लेबल वाली खाद्य सामग्री ही बेची जाए, अन्यथा लाइसेंस निरस्त करने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश

    इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहिल्यानगर ने बच्चों के साथ खुशियां बांटकर दिया मानवता, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश मानसिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मनाई गई इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन…

    Please Share this News

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित

    इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने अमन के हिमायती सेराज अहमद कुरैशी को किया सम्मानित पत्रकारिता के साथ सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवाज बुलंद करने के लिए मिला सम्मान गोरखपुर, उत्तर…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *