होली से पहले फूड विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

होली से पहले फूड विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

कानपुर से आ रहा मिलावटी खोवा को फूड विभाग की टीम रेलवे बस स्टेशन से पकड़ा

गोरखपुर। आगामी होली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए फ़ूड विभाग की टीम पूरी तरह से अलर्ट मोड में है, आज सुबह 4:00 बजे टीम ने योजना के तहत रेलवे बस स्टेशन, खोवा मंडी समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई, मुखबिर खास की सूचना पर गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन के पास कानपुर से आ रहे हैं नकली खोवा की खेप को फ़ूड विभाग के सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा की टीम में 7 कुंतल मिलावटी खोवा को जप्त किया गया है । खोवा के सम्बंध में मौके पर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई कि यह खोवा किसका है किसी ने कोई जवाब नहीं मिलने पर टीम इस कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय पर लेकर पहुंची।

सहायक आयुक्त खाद्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आम जनमानस के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों से निपटने के लिए टीम पूरी तरीके से कटिबंध है, आज सुबह 4:00 बजे टीम ने खोवा मंडी, रेलवे बस स्टेशन समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई, छापेमारी के दौरान कानपुर से रोडवेज बस के सहारे खोया शहर में लाया जा रहा था। जिसमें से 7 कुंतल खोवा को जप्त किया गया है। मौके पर कोई उसे लेने नहीं आया इसलिए उसे लेकर कार्यालय लाया गया है।

सागर नामक व्यक्ति ने चार बोरी खोवा को अपना बताया, नमूना भरकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है अन्य खोवा को नष्ट कराया जा रहा है, उन्होंने बताया कि फ़ूड विभाग की टीम लगातार खाद्य पदार्थों की जांच कर रही है आम जनमानस से अपील है कि खाद्य पदार्थों की खरीदारी करते समय सावधानी बरते,सस्ती के चक्कर में मीठा ज़हर ना खरीदें।
कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी उमाशंकर सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव ,अंकुर शामिल रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *