एनडीएएम अकादमी की ‘स्कूल चलो अभियान’ रैली में बच्चों ने बुलंद किए शिक्षा के नारे

 

परतावल/महराजगंज। विकास खंड परतावल क्षेत्र के एनoडीoएoएमo अकादमी, पकड़ी दीक्षित में शनिवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए शिक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया और प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने की अपील की।

रैली के दौरान बच्चों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर गांव की प्रमुख गलियों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने “हर बच्चा स्कूल जाए, पढ़-लिखकर देश बनाए”, “शिक्षा है सबका अधिकार, अब न रहे कोई लाचार” जैसे प्रेरणादायक नारे बुलंद कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों के जोश और अनुशासन ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया, जिन्हें लोगों ने सराहा।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भी रैली में प्रतिभाग कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना है। रैली के समापन पर सभी से अपने आसपास के प्रत्येक बच्चे को विद्यालय भेजने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *