स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा व प्रसाद वितरण

 

परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के त्रिपाठी चौक पर स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा, भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय श्रीमती दुर्गावती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व, सामाजिक योगदान और आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुर्गावती देवी का जीवन सेवा, सद्भाव और संस्कारों की प्रेरणा देने वाला रहा है। त्रिपाठी चौक पर आयोजित भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण धार्मिक आस्था और श्रद्धा से ओतप्रोत बना रहा। श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उनके प्रति अपनी भावनात्मक श्रद्धांजलि व्यक्त की। कार्यक्रम के समापन पर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। इस अवसर पर प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, नन्ददेश्वर कृष्ण त्रिपाठी, बृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, गोरखनाथ यादव, फ़ैज़, सुधांशु मिश्रा, ऋषभ कृष्ण त्रिपाठी, दिलीप पटवा, बबलू तिवारी जावेद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन त्रिपाठी परिवार, परतावल द्वारा श्रद्धापूर्वक एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *