होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: इंस्पेक्टर अर्चना सिंह

होली पर हुड़दंग मचाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: इंस्पेक्टर अर्चना सिंह

आगामी त्यौहार ईद, होली व महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक

खजनी थाना परिसर सहित उनवल नगर पंचायत के सभागार में आगामी ईद-उल-फितर, होली और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक मंगलवार की शाम 1:30 बजे शुरू हुई, जिसमें विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक, व्यापार मंडल के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित लोगों ने त्योहारों में आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
*खजनी थाना प्रभारी अर्चना सिंह* ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने में प्रशासन के साथ आम लोगों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। अराजक तत्वों द्वारा समाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश विभिन्न तरिकों से की जाती है। सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाले भ्रामक दुष्प्रचार पर विश्वास ना करें। सोशल मीडिया पर सेल के द्वारा नजर रखी जा रही है। होलिका दहन करते समय इस बात का ध्यान रखा जाए की किसी भी प्रकार के व्यक्तिगत या सरकारी सम्पत्ती का नुकसान न हो। होलिका वहां न जलाया जाए जहां उपर विद्युत तार हों।अराजक तत्वों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। पुलिस के द्वारा अराजक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। खजनी थाना क्षेत्र में 136 जगहों पर होलिका जलाई जाएगी। वहीं शिवरात्री पर विभिन्न शिवमंदिरों पर पुलिस की तैनाती रहेगी।
*बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे(मिंटू)* ने कहा कि नगर पंचायत का इतिहास रहा है कि सभी समुदाय के लोग त्योहारों को आपसी भाईचारे और प्यार के साथ मनाते है यहाँ एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होते है। बैठक में नगर पंचायत के अन्य लोगों ने भी अपने विचारों को रखा।
बैठक में मौजूद रहे। एस एस आई बलराम पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश कुमार दुबे, विमलेश कुमार (समाजसेवी),अजीत राम त्रिपाठी (जोगी),हाजी सहाबुद्दीन मौलाना औरंगजेब हाजी,अजीत सिंह,हाफिज निजामुद्दीन,
साहबजादा सिंह, अकबर अली,
रवि शंकर त्रिपाठी, उनवल चौकी इंचार्ज राजिव कुमार तिवारी, कांस्टेबल सचिन कुमार, विनय बजरंगी, मनोनीत पूर्व सभासद शिवकुमार शाह, अतुल पाण्डेय ,समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *