नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्रा

नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ की धूमधाम से निकाली गयी कलश यात्र

 

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लाक अन्तर्गत पिपरलाला मे नौ दिवसीय श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का 501 कलश यात्रा गांव के समय माता मंदिर से रविवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा का शुभारंभ ए पी एम एकेडमी के प्रवन्धक व डिप्टी एस पी रूपेश श्रीवास्तव व तेजतर्रार दैनिक जागरण पत्रकार सुधीर चंद पाण्डेय ने की । इसमें कन्याएं सिर पर कलश रखकर मंदिर प्रांगण से निकलकर रुद्रपुर भालुही , महूअवा महूई , परसिया , बेलराई , कतरारी , भटहट होते हुए बरगदही से कलश में जल भरकर भटहट से गोधवाल से होते हुए मंदिर प्रांगण के यज्ञ स्थल तक पहुंची। कलश यात्रा में डीजे एवं भक्ति गीतों के साथ नाचते-झूमते हुए श्रद्धालु साथ-साथ महिलाएं मंगल गीत गाती हुई चल रही थी। मंदिर पर कलश यात्रा पहुंचने के बाद हवन-पूजन एवं यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया गया। रात्रि में रामलीला मण्डली के सौजन्य से रामलीला का आयोजन किया गया है। मंदिर के प्रांगण में नौ दिनों तक चलने वाले शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा का कार्यक्रम दिन में 11 बजे से शाम चार बजे तक धार्मिक वक्ताओं द्वारा रामकथा का बोध कराया जाएगा। यज्ञाचार्य रंजीत पाण्डेय ( सोनू बाबा ) , मुख्य यजमान चंद्रभूषण पाण्डेय , सुनीता पाण्डेय w/o सुधीर चंद पाण्डेय  कृष्ण भान सिंह ,रास्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रुद्रेश पाण्डेय , अवधेश पाण्डेय , सत्ते सिंह , अभिषेक सिंह के साथ तमाम गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    पत्रकार सत्यम मिश्रा के हमलावरों की तत्काल हो गिरफ्तारी – सेराज अहमद कुरैशी

      गोंडा, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ® के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने पत्रकार सत्यम मिश्रा पर हुए हमले की कड़ी शब्दों निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों…

    Please Share this News

    सीरतुन्नबी कॉम्पिटिशन सीजन-2 की विजेता बनीं नगमा खातून, जीता फ्री उमराह पैकेज व ट्राफी

      सीरतुन्नबी, कुरआन और साइंस के तालमेल पर हुआ विशेष व्याख्यान। कलमा शरीफ पढ़ने की मुहिम भी शुरू, दो करोड़ 39 लाख 58 हजार 838 दुरूद शरीफ पेश की। सेराज…

    Please Share this News

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *