ग्राहक बनकर आयी महिला ने उड़ाया 75 ग्राम सोना, पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा

ग्राहक बनकर आयी महिला ने उड़ाया 75 ग्राम सोना, पुलिस ने 8 घंटे में किया खुलासा

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा अंतर्गत दिनांक 09.05.2025 को हरपुर चौराहे पर वर्मा ज्वेलर्स के नाम से स्थित दुकान पर समय 06/18 मिनट पर दो महिला ज्वेलरी देखने आयी थी जिसमे से एक महिला ज्वेलरी देखने के बहाने एक डिब्बे में रखा हुआ सोने कि ज्वेलरी जिसमे एक चैन एक पी0 दो कुन्डा लाकेट छः पी0 . एक कुन्डा लाकेट छः पी0 . टाप्स छः जोड़ा लेडिज अंगुठी 2 पी0 6. झाला सात जोड़ा सुई धागा 2 जोड़ा 8. छोटा बाली 4 जोड़ा 9. ओम लाकेट 4 पी0 10. छोटा नथ 11 पी0 11. झुमकी 2 जोड़ा था जिसे उस महिला द्वारा चुरा लिया गया घटना के बाद दुकानदार ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के अन्दर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और चोरी गया सम्पूर्ण सोना बरामद कर लिया।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की गई और एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई महिला को परतावल बाजार से गिरफ्तार किया गया
और उसके पास से 75 ग्राम सोना भी बरामद कर लिया गया
भीड भाड वाले स्थानो पर महिला दुकानदारो से मेल जोल बना कर टप्पेबाजी जैसी अपराध को अन्जाम दिया करती है
है उक्त महिला द्वारा पूर्व मे भी बड़हरा बरईपार के एक महिला से यात्रा के दौरान टैम्पू मे थैले मे रखे 45000/- रुपये को निकाल लिया गया था जिसके सम्बन्ध मे भी मु0अ0सं0 85/2024 धारा 379,411 पंजीकृत कर जेल भेजा गया था जो छुट कर आने पर पुनः अपराध को अंजाम दिया है।
महिला सरोज पत्नी दुर्योधन साहनी निवासी भैसा थाना भिटौली जनपद महराजगंज उम्र 35 वर्ष के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की चहुओर सराहना हो रही है और व्यापारी वर्ग ने राहत की सांस ली है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि त्रिनेत्र के सहारे आज के समय में क्राइम को कंट्रोल करने में मदद मिल रही है गिरफ्तार करने वाली टीम मे श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह
उप निरीक्षक मनीष पटेल, राजेश कुमार, अक्षय कुमार
हे0का0 संजय कुमार, महिला उप निरीक्षक सारिका सिंह थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज मौजूद रहे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *