महराजगंज, जनपद के नगर पंचायत परतावल चौराहे के पास स्थित एक मैरेज हॉल में बिना अनुमति संचालित हो रहे फ्री फायर गेमिंग टूर्नामेंट पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया गया है। दो आयोजक गिरफ्तार किए गए। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में मैरेज लॉन को सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। श्यामदेउरवा पुलिस का कहना है कि प्रकरण में कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी। श्यामदेउरवा पुलिस को मुखबिर के जरिए रविवार को सूचना मिली कि परतावल के एक मैरेज हाल में अवैध रूप से सैकड़ों युवाओं की भीड़ जुटाई गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार प्रद्युम्न सिंह व थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में परतावल चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह एसआई अखिलेश यादव व अंकित चौरसिया ने पुलिस बल के साथ छापेमारी की। पुलिस की भारी मौजूदगी देखते ही मैरेज हाल के भीतर व बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गेम खेल रहे युवाओं में भगदड़ गच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर नियंत्रित किया।
आयोजक दीपांश पटवा व हर्ष पटवा द्वारा प्रति टीम 399 रुपये लेकर टूर्नामेंट कराया जा रहा था आयोजन को आकर्षक बनाने के लिये मिलियन फैन फॉलोइंग वाले इंफ्लूएंसर भी बुलाये गए थे मौके पर तकरीबन 600 युवाओं की भीड़ इकट्ठी रही हैं यहां पर कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नही था न तो पुलिश प्रसाशन से कोई अनुमति ही ली गयी थी इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दोनो आयोजको के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही हैं







