महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र में खुद को पुलिस का स्टाफ बताकर लोगो से जबरन पैसे वसूलने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं आरोपी पर स्कैनर चेकिंग के नाम पर धमकाकर रुपये लेने का आरोप हैं उपनिरीक्षक चन्द्रपाल यादव ने टीम के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया हैं
पुलिस के अनुसार अभियुक्त राजकुमार प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति निवासी जद्दु पिपरा थाना भिटौली ने स्वयं को थाने का स्टाफ बताकर स्कैनर पर चेकिंग के नाम पर धमकाते हुए बादी मुकदमा समीउल्लाह अली से 2500 रुपये तथा हनीफ से 500 रुपये वसूल लिए पीड़ित के तहरीर के आधार पर थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा संख्या 20 / 2025 धारा 318 (2) 319(2) बी एन एस के तहत मामला दर्ज किया गया
मंगलवार को श्यामदेउरवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय भेज दिया अग्रिम कार्यवाही हेतु मामले की जांच की जा रही हैं







