संगठित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है — सुभाष

 

मिठौरा खण्ड के चौक मण्डल में विराट हिन्दू सम्मेलन ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न

मिठौरा खण्ड के चौक मण्डल में आज विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य, गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन सम्पन्न हुआ। यह सम्मेलन महंत दिग्विजय नाथ बहुद्देशीय इंडोर स्टेडियम, चौक बाजार, महराजगंज में आयोजित किया गया, जिसमें सकल हिन्दू समाज की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम राष्ट्रभाव, अनुशासन और सामाजिक समरसता से ओत-प्रोत वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) श्रीमान सुभाष जी रहे। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उन्होंने हिन्दू समाज की एकता, संगठन की शक्ति तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि संगठित और जागरूक समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव होता है तथा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रहित में संगठित होकर कार्य करे।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश से पधारे प्रसिद्ध कवि श्री रुद्र प्रताप सिंह जी ने अपने ओजस्वी एवं राष्ट्रप्रेरक काव्यपाठ से उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उनकी कविताओं ने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जनमानस में नई चेतना और ऊर्जा का संचार किया।

सम्मेलन की अध्यक्षता श्री रामनारायण जायसवाल जी ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताते हुए कहा कि हिन्दू समाज को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

कार्यक्रम में मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हुए मनीषा त्रिपाठी जी ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि हिन्दू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी संस्कारवान नारी में निहित है। उन्होंने कहा कि नारी केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरक भी है। उनके विचारों ने उपस्थित मातृ शक्ति को विशेष रूप से प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री जितेंद्र पाल जी ने कुशलतापूर्वक किया। मंच पर श्रीमान खूबलाल जी, विनय जी, अनिल जी, जीवेश जी, सूरज जी, शेषमणि जी, चंदन जी, अविनाश जी, राहुल जी, कुलदीप जी, इंद्रजीत जी, संदीप जी तथा अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का पारंपरिक विधि से स्वागत एवं सम्मान किया गया।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *