निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नही
. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…निश्चित तौर पर यह युग युद्ध का नहीं है लेकिन यह युग आतंकवाद का भी नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’, यह एक बेहतर दुनिया की गारंटी है।” आतंकवाद पर पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान को स्थगित रखा है, भविष्य उसके व्यवहार पर निर्भर करेगा। ऑपरेशन सिंदूर अब न्यू नॉर्मल है। प्रधानमंत्री ने कहा कि टेरर और टॉक एक साथ नहीं हो सकते, टेरर और ट्रेड, एक साथ नहीं चल सकते और… पानी और खून भी एक साथ नहीं बह सकता। पाकिस्तान के सीने में बनें आतंकी अड्डों का हमने खंडहर बना दिया। पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई अभी केवल स्थगित की गई है, इसे कसौटी पर परखा जाएगा। जब राष्ट्र प्रथम हमारा संकल्प होता है, तो दृढ़ निर्णय लिए जाते हैं।







