चाइनीज मांझे का कहर: बुलेट सवार कारोबारी का चेहरा कटा, सड़क पर गिरकर गंभीर घायल; गाल पर लगे 8 टांके

 

 

गोरखपुर। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। बड़हलगंज कस्बे के बाईपास रोड निवासी कारोबारी आलोक दुबे शुक्रवार दोपहर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मांझे से उनका चेहरा बुरी तरह कट गया, जिससे वह संतुलन खोकर बुलेट से सड़क पर गिर पड़े।
घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। आलोक दुबे दोहरीघाट से सामान लेकर बड़हलगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दोहरीघाट पुल पार कर रहे थे, अचानक उनके चेहरे पर किसी तेज धारदार चीज़ के चुभने का अहसास हुआ। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक चाइनीज मांझे ने उनके चेहरे को गहराई से काट दिया।
सड़क पर गिरते ही मच गया हड़कंप
मांझे से कटने के बाद आलोक दुबे बाइक से गिर पड़े। चेहरे से तेज़ी से खून बहने लगा। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें उठाया और तत्काल दुर्गावती अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
डॉक्टरों के अनुसार आलोक दुबे के गाल पर 8 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।
चाइनीज मांझे पर सख्ती की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। अर्पित शाही, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह, राजेश पाल और आदर्श चौबे सहित कई लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
चाइनीज मांझे से लगातार हादसे हो रहे हैं। अगर इस पर प्रभावी रोक नहीं लगी तो यह किसी की जान भी ले सकता है।
गौरतलब है कि 5 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ चेतावनी दी थी कि अगर चाइनीज मांझे से किसी की मौत होती है तो इसे हत्या माना जाएगा। जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में चाइनीज मांझे की जब्ती के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
इसके बावजूद गोरखपुर सहित कई इलाकों में चाइनीज मांझे की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, जो प्रशासनिक सख्ती पर सवाल खड़े कर रही हैं।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *