श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के विशाल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, काशीनाथ सिंह बने आस्था के केंद्र

श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के विशाल जुलूस में उमड़ा जनसैलाब, काशीनाथ सिंह बने आस्था के केंद्
परतावल (महराजगंज)।
हिंदुत्व के जीते-जागते उदाहरण एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशीनाथ सिंह ने श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के भव्य जुलूस में सहभागिता कर धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति के प्रति अपनी गहरी निष्ठा का परिचय दिया। यह विशाल व भव्य रैली ग्राम सभा बसहिया खुर्द से प्रारंभ होकर बसहिया बुजुर्ग, पांच देवी होते हुए पुनः बसहिया खुर्द पहुंची, जहां पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया।
जुलूस के दौरान ढोल-नगाड़ों, जयकारों और धार्मिक नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। देवी-देवताओं की झांकियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। काशीनाथ सिंह की उपस्थिति से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला, वहीं लोगों ने उन्हें हिंदुत्व और धर्म के सच्चे सेवक के रूप में सराहा।
इस अवसर पर काशी नाथ सिंह ने देवी-देवताओं और धर्म को जीवन में सर्वोच्च स्थान बताते हुए कहा कि “देवी-देवताओं की कृपा से ही हम सभी का जीवन संचालित हो रहा है। धर्म और आस्था ही समाज को सही दिशा देने का कार्य करते हैं।” उनके वक्तव्य को उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ समर्थन दिया।
महायज्ञ के इस पावन अवसर पर अखिलेश यादव, संजय जायसवाल, वार्ड नम्बर 40 से जिला पंचायत सदस्य  प्रत्यासी सोहन चौधरी, रमेश मोदनवाल, अर्जुन सिंह, सच्चिदानंद पटेल, जुगनू पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने महायज्ञ और जुलूस को सामाजिक समरसता व धार्मिक एकता का प्रतीक बताया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा महायज्ञ की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। श्री श्री सतचंडी महायज्ञ के इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक चेतना का संचार कर दिया।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *