चौराहे पर डीआईजी गोरखपुर का हुआ पैदल मार्च, आमजन को कराया सुरक्षा का अहसास

 

 

महराजगंज जनपद के थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र अंतर्गत परतावल चौराहे पर बुधवार की शाम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र एस. एस. चनप्पा ने पैदल मार्च किया। इस दौरान डीआईजी ने परतावल चौराहे से गोरखपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप तक लगभग एक किलोमीटर की दूरी तय कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

पैदल मार्च के दौरान डीआईजी ने सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की समीक्षा की और थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा को सुरक्षा व्यवस्था और अधिक अभेद्य बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाई जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा, क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, चौकी प्रभारी अमित सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। इस मार्च से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश गया और आमजन का पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *