स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह संपन्न

स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के छात्र-छात्राओं का भव्य विदाई समारोह संपन्न

 

महराजगंज जनपद के स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मारवाड़ी मोहल्ला निचलौल में आज कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य के मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्जन के बाद प्रारंभ हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य काशीनाथ सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि शिवनाथ मद्धेशिया एवं पारसनाथ चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संस्थापक एवं प्रबंधक रामभरोस चौधरी ने की।
इस अवसर पर प्रबंधक रामभरोस चौधरी ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मन लगाकर परीक्षा दें और अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य निर्धारित करें। उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
मुख्य अतिथि काशीनाथ सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि बच्चे ही इस देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उन्होंने अनुशासन और परिश्रम को सफलता की कुंजी बताते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी इन गुणों को अपने जीवन में आत्मसात कर लें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि यह विदाई समारोह नहीं बल्कि अगुवाई का समारोह है, जहां से छात्र-छात्राएं जीवन की नई यात्रा शुरू करते हैं और सीढ़ी दर सीढ़ी आगे बढ़कर ऊंचाइयों को छूते हैं।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से देशभक्ति से ओत-प्रोत नाटक और प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।
अंत में विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *