सकल हिन्दू समाज की ओर से बृजमनगंज में हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न

 

सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में बृजमनगंज, महाराजगंज में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी परमेंश्वरानंद जी ने भारत माता एवं जय श्रीराम के नारों के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारतवर्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं, चाहे वह अंतरिक्ष में उपग्रह स्थापित करना हो या चंद्रयान और मंगलयान जैसी ऐतिहासिक सफलताएँ। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल जैसी विपत्ति के समय शासन-प्रशासन के प्रयासों से देशवासियों में आत्मविश्वास का संचार हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय पर्यावरण संयोजक गोपाल आर्य जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ वर्ष 1982 से ‘पाँच परिवर्तन’ विषय पर निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने संघ के शताब्दी वर्ष के उपरांत समाज परिवर्तन, पारिवारिक संस्कार और सामाजिक समरसता पर विस्तार से चर्चा की तथा समाज से उच्च-नीच के भाव को मिटाने का आह्वान किया।

वक्ताओं ने भारत को हिन्दू राष्ट्र की सांस्कृतिक अवधारणा बताते हुए कहा कि भारत की मूल संस्कृति सनातन है और यहां के मूल निवासी हिन्दू हैं, बाद में अन्य धर्मों का आगमन हुआ।

कार्यक्रम में अजीत जी , नागेंद्र जी , सूर्यवीर सिंह, विजय पांडे, प्रेम शंकर चौबे , योगेंद्र सिंह , हरिश्चंद्र सोनकर, राकेश जायसवाल, अमित सिंह, उदय राज यादव, जयप्रकाश गौड़, यश जायसवाल, दिलीप गुप्ता, विवेक चौहान, पूजा जायसवाल, कुसुमलता प्रजापति, आशीष जायसवाल तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम राष्ट्रभाव, अनुशासन और सामाजिक समरसता के वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *