इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहमदनगर, महाराष्ट्र कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहमदनगर, महाराष्ट्र कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया उद्घाटन

अहमदनगर के पत्रकारों की आवाज़ बनेगी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन- सेराज अहमद कुरैशी

अहमदनगर, महाराष्ट्र।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन अहमदनगर, महाराष्ट्र इकाई के जिला कार्यालय उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने फीता काटकर किया। जिला अध्यक्ष अहमदनगर सैय्यद निसार एवं उनकी टीम के सदस्यों ने सभी अतिथियों का गुलदस्ता एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सतत संघर्षशील है। किसी संगठन की रीढ़ कार्यकर्ता, कार्यालय एवं कोष होता है। मुझे बहुत खुशी है कि अहमदनगर की टीम ने जिला कार्यालय बनाया। मैं उम्मीद करता हूं कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी पीडित पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। वह संगठन मे सबका साथ, सबका विश्वास एवं संगठन का विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। अहमदनगर के पत्रकारों को जोड़कर संगठन को मजबूत करें।
उपस्थित सभी पत्रकारों ने संगठन की मजबूती के लिए संकल्प लिया।
इस अवसर पर मोहम्मद ताबिश प्रदेश अध्यक्ष मराठवाडा, महाराष्ट्र, जावेद खान प्रदेश उपाध्यक्ष, मिर्जा शफीक बेग प्रदेश महासचिव, सैय्यद अनवर अली प्रदेश सचिव, आमेर खान जिला अध्यक्ष, नासिर सैय्यद जिला अध्यक्ष अहमदनगर, अमन फाउंडेशन के संचालक अंसार सैय्यद, फरहान शेख, सद्दाम सैय्यद, ग्लोबल मराठी न्यूज चैनल के सम्पादक, शहबाज सैय्यद, आलमगीर न्यूज चैनल के सम्पादक जहीर सैय्यद, रेयाज कुरैशी, जमीर सैय्यद, अफसर शेख आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *