महाशिवरात्रि पर 48 घंटे खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर,देख सकेंगे लाइव प्रसारण

महाशिवरात्रि पर 48 घंटे खुला रहेगा काशी विश्वनाथ मंदिर,देख सकेंगे लाइव प्रसारण

वाराणसी।महाशिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मन्दिर श्रद्धालुओं के लिए लगातार 48 घंटे तक खुला रहेगा।काशी विश्वनाथ मंदिर 26 फरवरी को मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।साल में यह एकमात्र अवसर होता है, जब मंदिर लगातार 48 घंटों के लिए खुला रहता है।

इस साल 18 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने का अनुमान है।इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने वीआईपी दर्शन,स्पर्श दर्शन,विशेष दर्शन और सभी प्रोटोकॉल को पूरी तरह से निलंबित कर दिया है। 26 फरवरी की मंगला आरती से 27 फरवरी की भोग आरती तक श्रद्धालु शिव-शक्ति के परिणय का लाइव प्रसारण देख सकेंगे।बता दें कि शिव-शक्ति के मिलन के पर्व महाशिवरात्रि पर काशी उत्सव में डूब जाती है।

26 फरवरी की मंगला आरती से मंदिर के सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह का लाइव प्रसारण शुरू होगा। 36 घंटों का यह नॉन स्टॉप लाइव स्ट्रीमिंग सोशल मीडिया पर श्रीकाशी विश्वनाथ टेंपल ट्रस्ट‌ और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम नाम के चैनल पर देखा जा सकता है। पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर लगभग 10 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया था।

महाशिवरात्रि पर पांच अखाड़े एक साथ बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे,एक साथ इनकी पेशवाई भी निकलेगी। दो आचार्य महामंडलेश्वर की अगुवाई में राजसी यात्रा हनुमान घाट और शिवाला से निकालेगी।इस बार ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती भी शामिल होंगे।

महाशिवरात्रि पर श्री शंभू पंच दशनाम जूना अखाड़ा, आवाहन,अग्नि, निरंजनी और अटल अखाड़े एक साथ पेशवाई निकालकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन करेंगे। इसके पहले निरंजनी और अटल अखाड़े एक साथ पेशवाई निकालकर दर्शन करते थे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *