पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष, तीन हुए गंम्भीर रूप से घायल

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खुनी संघर्ष, तीन हुए गंम्भीर रूप से घाय

योगेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट

महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना क्षेत्र के झनझनपुर में राईसमिल के पास पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जम कर मार पीट हो गयी इस घटना में दोनों तरफ के तीन लोग घायल हो गये। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में एक पक्ष से घायल युवक के भाई ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गई है
आपको बताते चले कि सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैजनाथपुर कला के निवासी हरिशंकर कुशवाहा ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उनके छोटे भाई हरिन्द्र कुशवाहा झंझनपुर में सुबह 10.30 बजे एक दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खजुरिया निवासी आरिफ, बदरुजमा, ताजमुहम्मद के साथ कुछ अज्ञात लोग अनावश्यक हरिन्द्र से विवाद कर लिए। हरिन्द्र द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर लाठी डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना में दूसरे पक्ष के भी दो लोग घायल हैं। सिंदूरिया थानाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है जाँच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *