स्कूल बंदी और रसोइयों की नौकरी छीने जाने के खिलाफ मध्याह्न भोजन कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

महराजगंज जनपद में रविवार को जिला मुख्यालय परिसर में मध्याह्न भोजन रसोइया फ्रंट की बैठक हुई। बैठक में परिषदीय स्कूलों को बंद करने व मध्याह्न रसोइया की नौकरी छीनने का आरोप सरकार व विभाग पर लगाकर 25 जुलाई को वृहद स्तर पर धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई। जिलाध्यक्ष संध्या देवी ने कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है। रसोइया परिषदीय स्कूल की नौकरी से किसी तरह जीवनयापन कम पैसे में भी कर रहे थे, लेकिन सरकार कंपोजिट स्कूल बंद कर कंपोजिट मधुशाला खोलकर यह संकेत दे रही कि वह प्रदेश को शिक्षा से दूर करने की साजिश कर रही है।

फ्रंट के संरक्षक राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि गांव के स्कूल गरीबों की शिक्षा के सबसे बड़े माध्यम थे, लेकिन सरकार इन्हें बंद कर दूसरे गांव के स्कूलों में पढ़ाई के लिए भेज रही। जबकि योगी सरकार का नारा है कि हर गांव ऐसा विकसित करें कि लोगों की सभी मूलभूत जरूरतें गांव में ही पूरी हो जाएं। रामसेवक ने सभी रसोइया को इस प्रदर्शन में शामिल होने का आमंत्रण दिया। इस मौके पर रामलाल, श्रीराम निषाद, बाबूराम, प्रमोद कुमार, पाना देवी, महेश, मीना, इंद्रमति, शीला, कैलाश मौजूद रहे

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *