श्यामदेउरवा में पीस कमेटी की हुई बैठक, त्योहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील

श्यामदेउरवा में पीस कमेटी की हुई बैठक, त्योहारों को शांति व सौहार्द के साथ मनाने की अपील

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाने के प्रांगण में शुक्रवार को आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार एवं सदर क्षेत्राधिकारी (सीओ) जयप्रकाश त्रिपाठी ने लोगों से सभी पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
अधिकारियों ने बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 18 फरवरी से रमजान और 4 मार्च को होली का पर्व है। इन सभी त्योहारों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी समुदाय आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं।
थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि सुमेरगढ़, श्यामदेउरवा, परतावल और बसहिया गांव के शिव मंदिरों पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए वहां पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में लगभग 150 स्थानों पर होलिका दहन होता है, जहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधानों से अपील की कि गांवों के चौराहों पर यदि कहीं सीसीटीवी कैमरे खराब हैं तो उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए।
सीओ जयप्रकाश त्रिपाठी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई अराजकतत्व माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय भेजा जाएगा।
बैठक में काशी नाथ सिंह ने कहा कि दोनों समुदायों के धर्मगुरुओं को मिलकर त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें ताकि वे किसी शरारत में शामिल न हों, जिससे भविष्य में उन्हें परेशानी का सामना करना पड़े।
इस अवसर पर उप निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी परतावल अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रामअनुज यादव, उप निरीक्षक जुगुल तिवारी, उप निरीक्षक राजेश सिंह, उप निरीक्षक अनिकेत सिंह, उप निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक शंभू नाथ सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, कांस्टेबल धीरज गिरी, कांस्टेबल रवि प्रताप सिंह, कांस्टेबल निर्भय, कांस्टेबल मोहम्मद नसीम, कांस्टेबल शंभू कुमार यादव समेत प्रधान लालजी, पंकज जायसवाल, हसमुद्दीन, वीरेंद्र चौधरी तथा दोनों समुदायों के धर्मगुरु उपस्थित

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *