FMGE परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण, डॉक्टर बन राहुल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान

 

परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण, डॉक्टर बन राहुल ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
परतावल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा श्यामदेउरवां निवासी जयसिंह चौधरी के सबसे छोटे पुत्र राहुल चौधरी ने विदेशी मेडिकल स्नातकों के लिए आयोजित एफएमजीई (FMGE) परीक्षा पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राहुल ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। कठिन मानी जाने वाली इस परीक्षा में पहली बार में सफलता हासिल करना उनकी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रमाण है।

डॉक्टर बनकर राहुल ने न केवल अपने माता-पिता का सपना साकार किया, बल्कि गांव और क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनकर उभरे हैं। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव के लोगों और शुभचिंतकों ने मिठाइयां बांटकर और बधाइयां देकर अपनी खुशी जाहिर की।

राहुल की सफलता यह संदेश देती है कि लक्ष्य के प्रति सच्ची मेहनत और आत्मविश्वास हो तो कोई भी परीक्षा कठिन नहीं होती। क्षेत्रवासियों को उनसे भविष्य में बेहतर चिकित्सा सेवा की भी उम्मीद है।

अपनी सफलता का श्रेय राहुल ने गुरुजनों के साथ-साथ अपने पिता जयसिंह चौधरी, माता शीला देवी तथा बड़े भाइयों संजय, विनय, अजय और धीरज को दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में परिवार का अहम योगदान रहा है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *