महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल के कोट धाम मन्दिर बल्लभ नगर ( तिवारी टोला ) में 9 फरवरी से 17 फरवरी तक श्री श्री 108 शत चंडी महायज्ञ का भब्य आयोजन किया गया हैं कार्यक्रम का शुभारंभ 8 फरवरी को कलश यात्रा से होगा जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की मौजुदगी रहेगी कलश यात्रा में सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किये गए है पुनः 9 फरवरी से संगीतमयी कथा व प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन होना सुनिश्चित हैं प्रवचन कर्ता आचार्य डॉ रजनीकांत द्विवेदी उपस्थित रहेंगे यज्ञ के आचार्य पण्डित श्यामसुंदर पाठक के निर्देशन में यज्ञ कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न होना सुनिश्चित हैं कार्यक्रम के आयोजकों ने नगरवासियो एवम क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्मलाभ लेने का निवेदन की हैं







