प्रेस क्लब की जंग कल: रणभेरी बज चुकी, 684 मतदाता तय करेंगे किसके सिर सजेगा ता
सुबह 9 से मतदान, 4 बजे गिनती और शाम तक तस्वीर साफ
गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर सारी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। अब सिर्फ मतदान का इंतजार है। शनिवार 14 फरवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट पड़ेंगे। इसके बाद 4 बजे से मतगणना शुरू होगी और शाम करीब 7 बजे तक जीत-हार का फैसला सामने आ जाएगा।
इस चुनाव में 684 पत्रकार मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। हर वोट की कीमत है, हर मत भविष्य की दिशा तय करेगा। चुनाव अधिकारी ने साफ कर दिया है कि मतदान के लिए प्रेस क्लब द्वारा जारी आई-कार्ड और वार्षिक सदस्य नवीनीकरण की रसीद अनिवार्य होगी। बिना पहचान के एंट्री नहीं साथ ने इलेक्ट्रानिक वस्तु मतदाता नहीं अंदर ले जा सकते।
*अध्यक्ष पद – सबसे बड़ी लड़ाई*
अध्यक्ष की कुर्सी के लिए अतुल मुरारी तिवारी , कुंदन उपाध्याय, मनोज कुमार यादव, ओंकार धर द्विवेदी और विजय कुमार जयसवाल मैदान में हैं। दिग्गजों की मौजूदगी ने मुकाबले को हाई-वोल्टेज बना दिया है। समर्थकों की गोलबंदी तेज है।
* *उपाध्यक्ष पद – तगड़ा त्रिकोण*
धनेश कुमार निषाद, प्रिंस कुमार पांडेय और वेद प्रकाश पाठक के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। अंदरखाने जबरदस्त रणनीति चल रही है।
*महामंत्री पद – प्रतिष्ठा की जंग*
आशीष भट्ट, बृजेश कुमार सिंह, हेमंत कुमार तिवारी, पंकज श्रीवास्तव और विनय कुमार सिंह इस अहम पद के दावेदार हैं। क्लब की कार्यप्रणाली की कमान किसे मिलेगी, इसे लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इसी सीट की है।
* *संयुक्त मंत्री – सीधी भिड़ंत*
हरेन्द्र धर द्विवेदी बनाम महेन्द्र कुमार गोंड (गांवर)। मुकाबला बराबरी का बताया जा रहा है।
*कोषाध्यक्ष – भरोसे की परीक्षा*
दुर्गेश यादव, संजय त्रिपाठी और सुशील कुमार मैदान में हैं। आर्थिक पारदर्शिता और जिम्मेदारी के नाम पर मतदाता फैसला करेंगे।
*पुस्तकालय मंत्री*
*
अरविंद कुमार वर्मा और संजय कुमार के बीच सीधा मुकाबला।
*कार्यकारिणी सदस्य*
अजीत सिंह, जितेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार मिश्र, नरसिंह प्रजापति, रजनीश कुमार त्रिपाठी, विभव पाठक, विकाश कुमार पांडेय, विनोद प्रदीप अलेक्जेंडर और विपिन कुमार पांडेय अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
चुनाव अधिकारी का कहना है कि निष्पक्ष मतदान के लिए हर स्तर पर तैयारी पूरी है। बैलेट, मतपेटी, सत्यापन, काउंटिंग – सभी बिंदुओं पर विशेष व्यवस्था की गई है।
उधर प्रत्याशियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। फोन, मुलाकात, समर्थन, रणनीति – आखिरी समय तक समीकरण बनाने की कोशिश जारी है। कौन किस पर भारी पड़ेगा, यह अब मतपेटी ही बताएगी।
14 फरवरी को डाले जाने वाले वोट यह तय करेंगे कि आने वाले साल में प्रेस क्लब की कमान किसके हाथ में होगी। पत्रकार बिरादरी की नजरें इस चुनाव पर टिकी हैं।







