लगातार दूसरे दिन कंबल वितरण, काशीनाथ सिंह की सेवा से मधवापुर की जनता भावुक

लगातार दूसरे दिन कंबल वितरण, काशीनाथ सिंह की सेवा से मधवापुर की जनता भावुक

महराजगंज जनपद के परतावल ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मधवापुर में लगातार दूसरे दिन कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं हिंदू हृदय सम्राट काशीनाथ सिंह ने समाजसेवा की एक और मिसाल पेश की। ठंड से जूझ रहे जरूरतमंदों ने कंबल पाकर गहरी प्रसन्नता और संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों, महिलाओं और असहाय परिवारों के चेहरों पर राहत की मुस्कान साफ दिखाई दी।
नगर पंचायत परतावल की पावन धरती पर जन्मे काशीनाथ सिंह ने अपने जीवन को व्यक्तिगत सुख-सुविधाओं की तलाश तक सीमित न रखकर, जनसेवा को ही अपना सौभाग्य माना है। लोगों के दुख में सहभागी बनना, जरूरत के समय मदद का हाथ बढ़ाना और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक राहत पहुंचाना—यही उनकी पहचान बन चुकी है।
कंबल वितरण के दौरान काशीनाथ सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर, असहाय और वंचित वर्गों को न्याय दिलाना, उनकी मदद करना और हर संभव सहयोग देना ही उनके जीवन का लक्ष्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त नहीं होगा, तब तक सच्चा विकास अधूरा रहेगा।
ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि काशीनाथ सिंह केवल शब्दों में नहीं, बल्कि कर्मों से जनसेवा करते हैं। ठंड के इस कठिन मौसम में लगातार दूसरे दिन कंबल वितरण कर उन्होंने जरूरतमंदों के प्रति अपनी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को एक बार फिर साबित किया है।
कार्यक्रम में रमाशंकर सिंह, ग्राम प्रधान वार्ड नम्बर 40 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्यासी सोहन चौधरी,ओसीयर यादव, रामकृपाल पाण्डेय व रमेश मोदनवाल,स्थानीय गणमान्य लोग, ग्रामवासी एवं युवा वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जनसेवा की इस पहल ने मधवापुर ही नहीं, पूरे परतावल क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दिया है कि सच्चा नेतृत्व वही है जो समाज के हर वर्ग के साथ खड़ा दिखाई दे।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *