कर्बला भूमि पर फूड स्ट्रीट निर्माण के लिए खोदे गये गढ्ढे को जे सी वी से समतल किया गया

 

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत चौक के वार्ड नंबर 15 स्थित करबला की भूमि पर फूड स्ट्रीट दुकान के प्रस्तावित निर्माण को लेकर विगत कुछ दिनों पहले उस जगह निर्माण कार्य को लेकर खुदाई किया गया था। जिसका विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुमे की नमाज के बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर अधिशासी अधिकारी ओमप्रकाश और अध्यक्ष संगीता देवी को एक ज्ञापन सौंपा था। उन्होंने निर्माण कार्य को तत्काल रोकने और मेला स्थल पर आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग किया था। लोगों के काफी प्रयास के बाद शुक्रवार को कर्बला की जमीन पर खोदे गये गढ्ढे को जेसीबी मशीन से भरा गया। जहां जमीन उबड़ खाबड़ रहा उसे भी समतल किया गया। नगर पंचायत चौक स्थित मदरसा के प्रबंधक सद्दाम हुसैन ने बताया कि जिस भूमि पर फूड स्ट्रीट का निर्माण कराया जा रहा है, वह दशकों से मोहर्रम के अवसर पर लगने वाले मेले का पारंपरिक स्थल है। यह स्थान सिर्फ धार्मिक आयोजन का नहीं, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी रहा है। कटैया चौक, ओबरी, सुंदरपुर, बरगदही, लालपुर, केवलापुर, गौनरिया राजा और 24 नर्सरी सहित अनेक गांवों के लोग हर वर्ष ताजिया लेकर यहां आते हैं। ऐसे में इस स्थान पर दुकानें बनवाना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है, बल्कि मेला स्थल की जगह को भी सीमित कर देता है।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *