विकास भवन स्थित डीसी मनरेगा के इनसाइड ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग,रहा अफरा तफरी का माहौल

 

विकास भवन की सुरक्षा हेतु तैनात सुरक्षाकर्मियों को नहीं लगी भनक,सुरक्षा पर खड़े हो रहे सवाल

आग लगने से एसी व कुर्सियां जल कर हुईं ख़ाक,लाखों रुपए का हुआ नुकसान

 

गोरखपुर।विकास भवन स्थित डीसी मनरेगा के इनसाइड ऑफिस में मंगलवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से हड़कंप मच गया। कार्यालय में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एसी यूनिट से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
इस संबंध में डीसी मनरेगा रघुनाथ सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में एसी के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः चूहे द्वारा वायर काटे जाने के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ होगा। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि या महत्वपूर्ण दस्तावेजों का नुकसान नहीं हुआ है।
यहां सवाल यह भी उठ रहे हैं कि विकास भवन जैसे महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय में विद्युत सुरक्षा और रख रखाव की व्यवस्था कितनी मजबूत है। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।
आग लगने की इस घटना को लेकर डीसी मनरेगा के ऑफिस में तैनात नाजिर से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उक्त द्वारा अनभिज्ञता जनाते हुए कुछ भी बोलने से मना कर दिया। प्रशासन इस घटना के पूरे मामले की जांच में जुटा है।
घटना ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *