गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर परंपरा का किया निर्वहन

 

मुख्यमंत्री योगी ने ब्रह्म मुहूर्त में बाबा गोरखनाथ को चढ़ाई खिचड़ी, श्रद्धालुओं के लिए खुले मंदिर के पट

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार, को ब्रह्म मुहूर्त में भोर 4 बजे बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित की।
खिचड़ी चढ़ाने के बाद मंदिर के पट श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु खोल दिए गए, जिसके बाद बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा गोरखनाथ के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धा, भक्ति और आस्था का वातावरण देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक समरसता और नई शुरुआत का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों, संतों, देश-प्रदेश के नागरिकों एवं आम जनमानस को मकर संक्रांति की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
मुख्यमंत्री ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांति लेकर आए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव और मजबूत हो।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    बड़ी खबर शिक्षा मित्रों का मानदेय 18000 एवम अनुदेशक को 17000 रुपये प्रतिमाह

    उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के लिये बड़ी राहत भरी खबर सामने आई हैं सी एम योगी ने सदन में घोषणा करते हुए बताया कि एक अप्रैल से शिक्षामित्रों का मानदेय…

    जानवरों से फैलने वाली बीमारियों को लेकर बनाई जा रही है ठोस रणनीति

      आरएमआरसी में ड्रिस्ट्रिक्ट जूनोटिक कमेटी की प्री कंसल्टेशन बैठक में हुई चर्चा *गोरखपुर।* रैबीज जैसी जानवरों से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और प्रभावी नियंत्रण को लेकर जिले में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *