सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
29/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – पुलिस ने पश्चिमी नवलपरासी के बर्दघाट से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे 18 बैलों से भरा एक ट्रक जब्त किया है।
बर्दघाट नगर पालिका-4 के टीसीएन चौक पर पश्चिम से पूर्व की ओर जा रहे पंजीकरण संख्या नं 6 खा 9177 वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, जाँच के दौरान ट्रक के अंदर 18 बैल मिले। उनमें से एक मृत पाया गया।
बैलों को सुनवल नगर पालिका-3 के कीर्तिपुर स्थित कामधेनु गौशाला को सौंप दिया गया है।
घटना में शामिल ट्रक चालक, 28 वर्षीय तोयनाथ शिवकोटी निवासी मकवनपुर,जिला हेटौडा, बस्तीपुर को हिरासत में ले लिया गया है और आवश्यक जाँच जारी है।







