दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुआ संपन्
इस प्रतियोगिता में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज गोरखपुर की छात्रों ने भी किया प्रतिभाग
रस्सा कसी में प्रथम तथा 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय तथा तृतीय तीनों ही स्थान प्राप्त किया
गोरखपुर -दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनांक 29 एवं 30 जनवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेज गोरखपुर की प्रतिभावान छात्राओं ने भाग लेकर अपने उत्कृष्ट कौशल का प्रदर्शन किया।
उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्राओं नें रस्सा कसी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ साथ 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय तीनों ही स्थान प्राप्त किया। इस 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्वेता, द्वितीय स्थान गुड़िया तथा तृतीय स्थान सुमन साहनी ने हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रस्सा कसी में सुमन साहनी, ज्योति वर्षा,श्वेता, गुड़िया एवं खुशी ने भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ साथ संजना, शालिनी,अमृता एवं पूनम आदि छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
उपरोक्त विजयी छात्राओं को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री तथा दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी लखनऊ ने अपने कर कर कमलों से प्रमाण पत्र प्रदान कर हौसला अफजाई करते हुए सम्मानित किया। उपरोक्त सभी छात्राओं से आगे भी इसी तरह अपनी हुनर निखारने व प्रदर्शन करने का आह्वान किया। विजयी होकर अपने विद्यालय स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कालेज, गोरखपुर में सभी छात्राओं का स्वागत करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। प्रधानाचार्य व सभी शिक्षकों द्वारा सभी बच्चों को ढेर सारी बधाइयां व मंगलकामनाएं देकर आगे भी अच्छा करते रहने की सीख दी। बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास साफ साफ झलक रहा था।







