स्पेन में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराईं: 21 मरे, दर्जनों घायल

 

उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
19/01/2026

कनठमाण्डौ,नेपाल – रविवार शाम स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं।

अधिकारियों के मुताबिक इस दुखद घटना में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है और दर्जनों यात्री घायल हो गए हैं ।

सुत्र के मुताबिक, यह घटना कोर्डोबा शहर के पास “एडमुज़” नामक जगह पर हुई।

मलागा से मैड्रिड जा रही एक हाई-स्पीड ट्रेन अचानक ट्रैक से हटकर दूसरे ट्रैक पर चली गई।

उसी समय विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन से उसकी टक्कर हो गई ।

ट्रेन ऑपरेटर आदिफ के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के दोनों डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेस्क्यू टीम के मुताबिक करीब 25 लोगों की हालत बेहद गंभीर है।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन में 300 से ज्यादा यात्री सवार थे. ट्रेन के अंदर मौजूद एक पत्रकार के मुताबिक, हादसे के वक्त झटका किसी बड़े भूकंप जैसा महसूस हुआ। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए खिड़कियां भी तोड़ दी गईं ।

घटना के बाद मैड्रिड और अंडालूसिया के बीच सभी ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने का वादा किया है।

फिलहाल घटनास्थल पर बचाव और इलाज का काम जारी है ।

Reporter

Please Share this News
  • Ramchandra Rawat

    चीप एडिटर - इंडिया न्यूज़ जक्शन

    सम्बंधित ख़बर

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत

      उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 28/01/2026 काठमाण्डौ,नेपाल – महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई है। जिस विमान में वह सवार थे…

    भारत में हिमस्खलन में भी न गिरने का साहस: एक ‘पिटबुल’ कुत्ते की कहानी जिसने अपने मृत मालिक को अकेला नहीं छोड़ा

    भारत में हिमस्खलन में भी न गिरने का साहस: एक ‘पिटबुल’ कुत्ते की कहानी जिसने अपने मृत मालिक को अकेला नहीं छोड़ उप सम्पादक जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट 29/01/2026…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *