
नशा करके वाहन चलाने वाले हो जाये सावधान,क्योंकि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कर रही सख्त कार्यवाह
शराब पीकर वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ नौषड़ चौकी प्रभारी ने यातायात पुलिस के साथ मिलकर की कार्रवाई।
नशे की हालत में वाहन चलाने से लगातार दुर्घटनाएं बढ़ रही है।इसको लेकर पुलिस और यातायात विभाग लगातार लोगों को जागरूक करती रहती है,, कि आप नशे की हालत में वाहन ना चलाएं, नहीं तो आप दुर्घटना के शिकार हो जाएंगे,, बावजूद इसके अधिकतर युवा वर्ग इन बातों को नजर अंदाज करते हुए,नशे की हालत में वाहन चलाते हैं,, और दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नौषड़ चौकी प्रभारी शुभम श्रीवास्तव और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चला कर नौषड़ चौराहे और उसके आसपास ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाया, इस दौरान। ब्रेथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों को चेक किया गया।जिसमे कई लोग नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए, पाए गए,जिसके बाद कई वाहन चालकों का चालान किया,और कई वाहन चालकों के खिलाफ विधिक करवाई भी की गई।
इसके अलावा बिना हेलमेट, बिना नंबर प्लेट और तीन सवारी बैठाकर दो पहिया चला रहे,वाहनों का भी चालान किया गया।