
महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में स्थित मंडी परिसर में होली मिलन समारोह तेज तर्रार हिन्दू बाहिनी नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि काशी नाथ सिंह के नेतृत्व में धूमधाम से आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुवात गणेश बन्दना से हुआ तत्पश्चात राघवेन्द्र मिश्रा जी ने होली गीत से उपस्थित लोगों को सराबोर कर दिया इसी क्रम में रामकृपाल पाण्डेय ने होली गीत से लोगो को झूमा दिया विजय वर्मा ने खाटू श्याम जी का भजन व शिव भजन गाकर खेले मसनवा में होली की गीत गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया पत्रकार व भोजपुरी गायक सतीश मिश्रा ने भी बसंती पिया ए हो काहे तू भुलाइल व होली खेले रघुबीरा के गानों से श्रोताओं को झूमा दिया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
पूर्व प्रमुख हरिशंकर वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी युवा नेता व ब्राण्ड एम्बेसडर राजन वर्मा पत्रकार राम प्रवेश उपाध्याय रतन पाण्डेय पत्रकार आनंद पाण्डेय पवन फॉर्मा के प्रोपराइटर पवन गुप्ता अभिषेक त्रिपाठी डॉ सशिविन्द मिश्रा डॉ एस के सिंह डॉ अनिरुद्ध गुप्ता परफेक्ट डाइग्नोस्टिक सेन्टर के प्रोपराइटर धनंजय तिवारी सभासद विनय सिंह प्रदीप मोदनवाल डॉ बी एन यादव जिला महामन्त्री रघुनाथ गुप्ता ब्यापार मण्डल अध्यक्ष बलराम गुप्ता कोषाध्यक्ष महाजन कश्यप महामंत्री नागेश कशौधन के साथ तमाम गणमान्यजन मौजूद रहे