महराजगंज जनपद पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चौक पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 28.06.2026 को वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए 03 वारंटी अभियुक्तों विजय पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय वंशराज पाण्डेय आशा पत्नी विजय पाण्डेय अन्ना रानी पत्नी विजय पाण्डेय निवासी मधुबनी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0नं0 471/18, धारा 323, 325, 504, 506 भादवि से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।






