कराटे बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में ब्लैक ,ग्रीन व येलो बेल्ट के विजेता खिलाड़ी
महराजगंज जनपद के परतावल विकासखंड अंतर्गत दुर्गावती देवी इंटर कॉलेज प्रयाग नगर भैंसा में बीते दिनों गेम्स एंड स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन इंडिया ( जीएसडीएफआई) के बैनर तले कराटे मास्टर राजेंद्र विश्वकर्मा की देखरेख में कराटे बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 50 कराटे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने कौशल प्रदर्शित किए। इनमें मंजू कनौजिया को ब्लैक बेल्ट, अलका भारती, रियाजंली व सिमरन को ग्रीन बेल्ट एवं आनंद कुमार, सतीश चौधरी, आदित्यनाथ, अविनाश गौड़, कन्हैया प्रजापति, आराधना चौधरी इन सभी को येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर फेडरेशन के अध्यक्ष उपेंद्र मिश्र, कोषाध्यक्ष परमानंद विश्वकर्मा, अध्यक्ष लेफ्टिनेंट मानवेंद्र सिंह सहित संजीत प्रजापति एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।







