सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
28/08/2025
काठमाण्डौ,नेपाल — भारत के महाराष्ट्र में पालघर ज़िले के विरार इलाके में एक मकान ढहने से 15 लोगों की मौत हो गई है।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को मलबे से तीन और शव निकाले गए। विजय नगर इलाके में स्थित यह चार मंजिला इमारत बुधवार रात करीब 12 बजे ढह गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इमारत के एक हिस्से में 12 फ्लैट अचानक उस समय ढह गए जब चौथी मंजिल पर एक साल की बच्ची अपना जन्मदिन मना रही थी।
बच्ची का जन्मदिन मनाने आए मेहमान और कई लोग मलबे में दब गए। पालघर की ज़िला कलेक्टर डॉ. इंदु रानी जाखड़ ने पुष्टि की है कि मृतकों की संख्या 15 हो गई है।







