सीमा संवाददाता जीत बहादुर चौधरी की रिपोर्ट
31/07/2025
काठमाण्डौ,नेपाल – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो शाखा कार्यालय, नागढुंगा और नागढुंगा पुलिस प्रभाग की संयुक्त टीम ने ट्रामाडोल के 14,760 कैप्सूल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में बिंदबासिनी-5, परसा जिला निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पटेल और सोलुखुम्बु जिला निवासी 18 वर्षीय नरबू शेरपा शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि उनके पास से 60,000 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजे नागढुंगा पिपलमोड़ से काठमाण्डौ जा रहे एक मोटरसाइकिल (02-057 Pa 1515) और एक स्कूटर (Ba 72 Pa 6627) की जाँच के दौरान नशीली दवाएँ और नकदी बरामद की गई।
उन्हें आगे की जाँच के लिए पुलिस सर्कल थानकोट में रखा गया है।







